फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन मुद्दे पर केंद्र को क्लीन चिट, सेना की कार्रवाई को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की चिंतन बैठक में शनिवार को दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। खासकर चीन को लेकर संघ नेताओं ने कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती से निपटने को तैयार और सक्षम है। बांग्लादेश की सीमा से होने वाली घुसपैठ को लेकर संघ नेतृत्व ने मंथन किया।
विज्ञापन

प्रांत प्रचारकों की बैठक में चीन पर भी चर्चा हुई। सीमा में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए केंद्र सरकार और भारतीय सेना की गई कार्रवाइयों को सराहा गया। संघ नेताओं ने कहा कि हमारी सेना कई बार दुनिया को दिखा चुकी है कि वह हर चुनौती से निपटना जानती है।
संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चीन मुद्दे पर अपनाए गए रुख पर संतोष जताया। कहा कि इस दिशा में केंद्र सरकार अच्छा काम कर रही है। बैठक में बांग्लादेश की सीमाओं से होने वाली घुसपैठ पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

कहा गया कि हमारी सेना घुसपैठियों की कोशिशें लगातार नाकाम कर रही है। बैठक में सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, भइया जी जोशी, राम माधव, सुरेश सोनी, मदन दास देवी, कृष्ण गोपाल सहित प्रांत प्रचारक शामिल रहे।
बैठक में आज बंगाल पर चर्चा
चित्रकूट। पश्चिम बंगाल में भाजपा को भरपूर कामयाबी न मिलने पर भी संघ चिंतित है। संघ ने बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में हिंदुत्व को धार देने का मन बनाया है। इन मुद्दों पर संघ की यहां हो रही बैठक में रविवार को तीसरे दिन मंथन और चर्चा की संभावना है। पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों से बैठक में शामिल होने आए संघ के पदाधिकारियों से इस मुद्दे पर बात हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें