फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सभी डाक्टरों को संक्रमण से क्लीनचिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडल मुख्यालय के जिला अस्पताल के सभी 12 डाक्टर और 25 अन्य स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हैं। हालांकि यह सभी पिछले करीब एक माह से लगातार महानगरों से लौटने वाले प्रवासी कामगारों और अन्य संदिग्ध मरीजों की जांच व इलाज कर रहे हैं। इन सभी के जांच नमूने तीन दिन पूर्व भेजे गए थे। शनिवार को आई रिपोर्ट में सभी निगेटिव पाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन और कर्मियों ने राहत की सांस ली है। उधर, अन्य भेजे गए 89 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डा.विनीत कुमार, डा.अभिषेक गुप्ता, डा.प्रदीप गुप्ता, डा.एसडी त्रिपाठी, डा.मुकेश कुमार, डा.एसबी दोहरे, डा.टीआर सरसैय्या, डा.आरके राजपूत, डा.अभिषेक प्राणायामी, डा.हृदयेश पटेल आदि के नमूने जांच के लिए 6 मई को झांसी लैब भेजे गए थे। शनिवार को इन सभी की रिपोर्ट प्राप्त हो गई। किसी में संक्रमण नहीं पाया गया। सबकी रिपोर्ट निगेटिव है।
उधर, राजकीय मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव ने बताया कि 6 मई को 25 सैंपल भेजे गए थे। 23 की रिपोर्ट आ गई है। अलबत्ता दो की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसी तरह 7 मई को 15 नमूने भेजे गए थे। इनमें 8 की रिपोर्ट आई है। यह सभी निगेटिव है। 7 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शनिवार को मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में दो लोगों को भर्ती किया गया है। यहां 25 लोग भर्ती हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि अब तक कुल 19 पॉजिटिव मरीज हैं।
विज्ञापन

दो सौ मजदूरों की हुई स्क्रीनिंग
बांदा। प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा। शनिवार को लगभग दो सैकड़ा मजदूरों ने जिला अस्पताल में अपनी स्क्रीनिंग कराई। इनमें लगभग आधा सैकड़ा मुंबई से लौटे मजदूर हैं। दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, एमपी के मजदूर भी शामिल हैं। डाक्टरों ने सभी को होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें