फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने परियोजना का लिया जायजा

विज्ञापन
civic,nirikshan,banda news - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बेंदाघाट। नमामि गंगे पेयजल परियोजना से यहां अमलीकौर गांव में प्रस्तावित पेयजल परियोजना का शनिवार को प्रमुख सचिव (विधान परिषद) डॉ. राजेश सिंह (रिटायर्ड जज) ने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बेंदा स्थित सिद्ध बाबा स्थान में अधिकारियों के साथ बैठकर परियोजना के बारे में जानकारियां लीं। एडीएम को निर्देश दिया कि शीघ्र कार्य शुरू कराएं। प्रमुख सचिव ने कहा कि यह मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसमें हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से इस पर भी चर्चा की कि इस परियोजना से कितने गांवों को लाभ मिलेगा।
प्रमुख सचिव सिंह अमलीकौर गांव के मूल निवासी भी हैं। वह ग्राम प्रधान कल्पना सिंह के घर भी गए। इस मौके पर डिप्टी कलक्टर अवधेश निगम, तहसीलदार पुष्पक सिंह तोमर, नायब तहसीलदार राजकुमार भदौरिया सहित ग्राम प्रधान, लेखपाल आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें