बांदा। विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को बुंदेलखंड के वन्य जीव अभ्यारण्य पन्ना टाइगर रिजर्व के बकस्वाह जंगल को बचाने के लिए रणनीति बनाई गई। साझा विचार-साझा अभियान के तत्वावधान में नवाब टैंक में पौधरोपण कर बुंदेलखंड आजाद सेना अध्यक्ष प्रमोद आजाद को बकस्वाह जंगल बचाओ संघर्ष समिति का संयोजक बनाया गया। इसके अलावा जिलेभर में पौधरोपण कर सरकारी अफसरों और समाजसेवियों ने पौधरोपण किया।
साझा विचार-साझा अभियान के तत्वावधान में नवाब टैंक में पौधरोपण किया गया। संयोजक दीनदयाल सोनी (स्वर्ण) ने पौधरोपण का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यक्रम में शिवभूषण सिंह, रामचंद्र गुप्ता, राम खरे आदि मौजूद रहे। अनीता गुप्ता ने अपने आवास में किचिन गार्डेन पेड़ लगाकर महिलाओं को संदेश दिया। ऑक्सीजन पार्क में बकस्वाह जंगल बचाने के संदर्भ में रणनीति बनाई गई। बुंदेलखंड आजाद सेना अध्यक्ष प्रमोद आजाद को बकस्वाह जंगल बचाओ संघर्ष समिति का संयोजक बनाया गया। उन्होंने कहा कि वह 9 जून को बकस्वाह जाएंगे। रत्नेश गुप्ता ने कहा कि बकस्वाह जंगल बचाने को आंदोलन होगा। इस मौके पर वर्षा कौशल, चंद्र प्रकाश, शिवभूषण, रामप्रसाद सोनी, शिवकुमार वर्मा, द्वारिका पटेल, यशवंत सिंह खंगार, लवलेश यादव, शिव प्रकाश सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, रवि कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
वन विभाग तिंदवारी के तत्वावधान में पैलानी तहसील परिसर में एसडीएम रामकुमार, तहसीलदार तिमिराज सिंह व क्षेत्रीय अधिकारी कृष्ण पाल द्विवेदी ने पीपल, अर्जुन, बरगद, जामुन, आंवला के पौधों का रोपण किया। एसडीएम ने लोगों से अपील की कि हर ग्रामीण को चाहिए कि वह फलदार और ऑक्सीजन युक्त पौधों का रोपण करें, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ऑक्सीजन की उपलब्धता को दूर किया जा सके। इस मौके पर वन दरोगा रामप्रसाद, राजेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रामराज, ओमप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर, सपा पदाधिकारियों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में पौधरोपण किया। इस मौके पर शिक्षक सभा प्रदेश सचिव ओमनारायण त्रिपाठी विदित, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष द्वारिका यादव, अशोक श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष मुशीर अहमद, दिनेश यादव, विक्की खां, डॉ. विजय यादव, अनिरुद्ध यादव, जनमेजय सिंह आदि मौजूद थे।
पालिका स्थित अवस्थी पार्क में ईओ बुद्धि प्रकाश ने पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने को प्रेरित किया। उनके साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक खरे, ओमवीर सिंह, हेमंत प्रसाद, पार्षद प्रतिनिधि वाजिद अली आदि मौजूद रहे। विद्युत विभाग भूरागढ़ सब स्टेशन में मुख्य अभियंता वीके झा, अधिशासी अभियंता नगर जितेंद्र सिंह, एसडीओ शत्रुघन चौहान, जेई रजनेश आदि ने पौधरोपण किया। सहकार भारती जिला इकाई ने डीसीडीएफ परिसर में पौधरोपण किया। जिलाध्यक्ष शिवचरण शुक्ला ने पौधरोपण का संकल्प दिलाया। यहां आंवला, नीम, पीपल आदि पौधों का रोपण किया गया। अपर जिला सहकारी अधिकारी राजेश कुमार, डॉ. अरविंद सिंह, रामचंद्र, विमलेश त्रिपाठी, राजेश सोनी, अखिलेश अवस्थी, गणेश दत्त शुक्ला, राजेश कुमार, डॉ. अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।