फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू उत्पादों से हररोज दम तोड़ रहे 3000 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बीड़ी-सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से देश में हर साल करीब 12 लाख लोग यानी करीब तीन हजार लोग रोज दम तोड़ते हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन आंकड़ों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। बीड़ी-सिगरेट या सिगार पीने से मसूढ़ों, मुंह, गले और दांतों के लिए खतरनाक है। इससे कैंसर होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

जनपदीय सलाहकार (तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ) डॉ. रामबीर सिंह का कहना है कि लोगों को तंबाकू छोड़ने की सलाह देने के लिए जिला अस्पताल में तंबाकू नियंत्रण कक्ष में निशुल्क सलाह दी जाती है। यहां रोजाना 15 से 20 मरीजों की काउंसलिंग होती है। कोरोना काल में यह सेवा बंद है। कहा कि शुरू में युवा दिखावे के चक्कर में सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों की गिरफ्त में आते हैं।
बाद में इससे छुटकारा पाना कठिन होता है। धूम्रपान से नपुंसकता भी आती है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि तंबाकू का सेवन करने वालों को करीब 40 तरह के कैंसर और 25 अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में आने की संभावना रहती है। इससे मुंह व गले के कैंसर प्रमुख हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें