सब स्टेशन में बिजली मरम्मत करते कर्मचारी।
- फोटो : BANDA
बांदा। तेज धूप और भीषण उमस के बीच सोमवार को शाम करीब 5 बजे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। मुख्यालय के लाखों उपभोक्ता पसीने से तरबतर हो गए। बिजली से चलने वाले कारोबार आदि भी ठप रहे।
132 केवी सब स्टेशन में अवर अभियंता (ट्रांसमीशन) आशाराम ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने से सब स्टेशन के 40 एमवीए ट्रांसफार्मर से जुड़ा आइसोलेटर क्लैंप लीक कर गया। इससे आपूर्ति बंद हो गई थी। शहर के अधिकांश फीडर बंद रहे। विभागीय कर्मचारियों ने इस फाल्ट को दुरुस्त किया। शाम 6 बजे के बाद आपूर्ति चालू हुई।