फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरमैन को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मटौंध। नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी सुधीर सिंह को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने खुद को कानपुर के विकास द्विवेदी का पुत्र अर्जुन पंडित बताया। अध्यक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने तहरीर में कहा है कि 14 अक्तूबर की रात 10.20 बजे उनके साथी अंकुर सिंह के फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि कल तुम्हारा चेयरमैन कमांडर जीप से जा रहा था।
जीप से जाते समय बच निकला। वह घात लगाए बैठा था। जिस दिन निशाने पर आ गए मार दिया जाएगा। कोई नहीं बचा पाएगा। अध्यक्ष ने इस कॉल की रिकार्डिंग भी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

साथ ही अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। इसकी गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें