फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी के मायके में रहने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। राजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनकोटा में एक युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। परिजनों ने बताया कि कई दिनों से वह मानसिक अवसाद में था। अन्य किसी कारण की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

कनकाेटा गांव निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि उसके भाई प्रवीण (26) की तीन साल पहले शादी हुई थी। हाल ही में उसकी पत्नी ने नवजात को जना है। एक माह से पत्नी दो माह के नवजात के साथ अज्ञात कारण के चलते मायके में रह रही है। इसी दौरान वह काफी तनाव में रहता था। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह तक जब कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को शक हुआ।
खिड़की से झांककर देखा गया तो प्रवीण का शव फंदे से लटका था। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें