30 सीकेटीपी-23-- प्रस्तावित वाल्मीकी घाट का मॉडल- पर्यटन विभाग
चित्रकूट। पर्यटन विभाग की परियोजनाओं की मंगलवार को डीएम पुलकित गर्ग ने समीक्षा कर प्रगति जानी। उन्होंने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी स्थलों पर पर्यटकों की सुविधाएं शौचालय, सोलर लाइट, सोलर पैनल, आरसीसी बेंच, डस्टबिन, साइनेज, प्रवेश मार्ग, कर्व्ड रैंप व पेयजल व्यवस्थाएं चकाचक की जाएं।
वर्चुअल बैठक में डीएम ने पर्यटन स्थलों पालेशवरनाथ मंदिर पहाड़ी, तीर्थ क्षेत्र सीतापुर (खोही चौराहे, राम सैया, महर्षि वाल्मीकि लालपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर तमसा (गंगा) नदी पर प्रस्तावित वाल्मीकि घाट निर्माण व विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में पालेशवरनाथ मंदिर पहाड़ी मुख्य मार्ग से मंदिर तक 30 मीटर के कच्चा मार्ग की टाइल्स लगाने के निर्देश दिए।
कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित परिसंपत्तियों का हैंडओवर किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पर्यटन स्थलों पर एकरूपता बनाते हुए विकास कार्य कराएं। साथ ही कुछ नवीन डिजाइन एवं पैटर्न को सम्मिलित किया जाए जिससे स्थलों का सौंदर्य एवं आकर्षण और अधिक बढ़ सके।