चिलेहटा गांव में बच्चों को कपड़े बांटते रोटी बैंक अध्यक्ष रिजवान अली व सोसायटी के अन्य सदस्य।
- फोटो : BANDA
बांदा। ठंड से ठिठुर रहे गांव के बाशिंदों और बच्चों को घर बैठे गर्म और रोजमर्रा के पहनने वाले कपड़ों की सौगात मिली। इनके चेहरों पर मुस्कान आ गई। ठंड से बचने और जिस्म ढकने की व्यवस्था हो जाने पर इन परिवारों में खुशी नजर आई।
सदर तहसील के चिलेहटा गांव में निर्धन घरानों के महिला-पुरुष और बच्चों के लिए रविवार का दिन खास रहा। कई वर्षों से बांदा शहर में असहाय और जरूरतमंदों को खाना मुहैया करा रही रोटी बैंक सोसाइटी द्वारा संकलित किए गए गर्म और रोजमर्रा के कपड़ों का यहां सोसाइटी और अमर उजाला फाउंडेशन के मुस्कान अभियान के बैनर तले वितरण हुआ। बड़ी तादाद में महिला-पुरुष और बच्चे कपड़े लेने के लिए टूट पड़े। सोसाइटी सदस्यों ने उन्हें उनकी जरूरत के मुताबिक कपड़े दिए गए। लगभग 150 महिला-पुरुष और बच्चे कपड़े पाकर मुस्कुरा उठे।
ग्राम प्रधान लल्ला पाल ने वितरण कार्य में सहयोग किया। रोटी बैंक अध्यक्ष रिजवान अली और राहुल अवस्थी ने वितरण कार्य का संचालन संभाला। इस मौके पर रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष मुईन फारुकी सहित मोहम्मद शमीम, अख्तर, अयूब, अख्तर किरमानी, मोहम्मद नसीर, मोहम्मद इरफान, अरबाज, मोहम्मद शरीफ, नईम, नग्गो, अतहर, मोहम्मद सईद, मोहम्मद मुईन, हामिद, आफताब, मोहम्मद इदरीस, राज गुप्ता आदि मौजूद रहे।