गिरवां। पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से से सभी का मन मोह लिया।
विकास खंड महुआ के ग्राम बरईमानपुर स्थित पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार पटेरिया ने की। कार्यक्रम में छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने नाटक, गीत, नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चाें की मनमोहक प्रस्तुतियां देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। माही, फिजा, आयुषी, स्नेहा, खुश्बू, चांदनी, प्रिया, रुनझुन, ऋषिका, अहम, अंश, श्रेयांश, तेजस व नैतिक सहित अन्य बच्चों के प्रदर्शन को सभी ने सराहा।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह ने विद्यालय में फ्रिज व वाटर कूलर की व्यवस्था कराए जाने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान योगेंद्र गिरि, एसएससी अध्यक्ष संतोष कुमार, प्रधानाध्यापिका रेखा गुप्ता, राजकुमार पांडेय, संजय चौरसिया, संध्या, कोमल पुरवार, पुनीता, अर्चना, अभिषेक शर्मा सहित अन्य शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित रहे।