फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पास-पास बैठाए बच्चे... लो हो गई परिषदीय स्कूलों में निपुण परीक्षा

Fri, 18 Sep 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 10- खप्टिहा कलां प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में परीक्षा देते छात्र। संवाद
विज्ञापन
बांदा/पैलानी/तिंदवारी/नरैनी/ अतर्रा। बच्चों के सीखने और समझने की क्षमता परखने के लिए कराई गई निपुण परीक्षा व्यवस्था में खरी नहीं उतरी।
विज्ञापन

अधिकांश विद्यालयों में विद्यार्थियों को जमीन पर पट्टी बिछाकर पास-पास बैठाते हुए परीक्षा संपन्न करा दी गई। हालांकि परीक्षा शिक्षकों की निगरानी में कराई गई।
शुक्रवार को जिले के प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की निपुण परीक्षा हुई। इसमें हिंदी, गणित और अंग्रेजी समेत विभिन्न विषयों के सवालों से बच्चों की बुनियादी समझ परखी गई। परीक्षा में बच्चों के कक्षा स्तर के अनुसार अलग-अलग सवाल पूछे गए।
विज्ञापन

कक्षा एक के बच्चों से गिलहरी के बारे में सही कथन पूछा गया। विकल्पों में जवाब था कि वह पेड़ पर चढ़ती है। कक्षा दो के विद्यार्थियों से घर का सही अर्थ और मां के भाई को क्या कहते हैं, जैसे सवाल किए गए। बड़ी कक्षाओं में भारत के प्रथम राष्ट्रपति से जुड़े सवाल पूछे गए।
कक्षा पांच के बच्चों से महिला क्रिकेट टीम की कप्तान का नाम भी पूछा गया। सामान्य ज्ञान, भाषा और विषयों से जुड़े इन सवालों ने बच्चों की समझ को परखने के साथ विद्यार्थियों को चौंकाया भी।
तहसील पैलानी के खप्टिहा कलां स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक के 198 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। यहां 30 बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ हिंदी, गणित समेत अन्य विषयों की परीक्षा ली गई। कक्षा चार के विद्यार्थियों से धवल का अर्थ, हे जग के स्वामी के रचयिता और सागर का तुकांत शब्द पूछा गया।
विज्ञापन

कक्षा पांच में रामायण के रचयिता से संबंधित सवाल भी आया। तिंदवारी के प्राथमिक विद्यालय में 150 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें 131 छात्राओं ने परीक्षा दी। प्रधानाध्यापक सुमन लता की देखरेख में परीक्षा कराई गई। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों से सवाल पूछे गए।

फोटो 10- खप्टिहा कलां प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में परीक्षा देते छात्र। संवाद

फोटो 10- खप्टिहा कलां प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में परीक्षा देते छात्र। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें