फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गंदे पानी में खड़े होकर बच्चों ने किया ध्वजारोहण

Mon, 17 Aug 2026 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-29 - बबेरू के गांव पिष्टा में ध्वजारोहण के दौरान गंदे पानी में खड़े छात्र। स्रोत - इंटरनेट
विज्ञापन
बबेरू। बबेरू के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिष्टा में स्वतंत्रता दिवस पर जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई।
विज्ञापन

जलनिकासी न होने से बारिश का पानी घुटनों तक भर गया। जिसके बीच छात्र-छात्राओं को समारोह में शामिल होना पड़ा। घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अधिकारियों में खलबली मच गई।

वायरल वीडियो में विद्यालय का पूरा मैदान जलमग्न दिखा जहां गुलाबी वर्दी पहने बच्चे पानी और कीचड़ के बीच कतार में खड़े थे। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय की स्थापना 2003 में हुई थी लेकिन करीब 23 साल बाद भी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण शिवबदन, राकेश, धनीराम और नसीम ने बताया कि हर साल बारिश में विद्यालय परिसर जलमग्न हो जाता है। उन्होंने अधिकारियों को कई बार सूचित किया पर कोई स्थायी हल नहीं निकला। वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को सीडीओ अजय कुमार पांडेय, बीईओ राजेश कुमार और बीडीओ अभिषेक चौधरी विद्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने परिसर का निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और कारणों की जानकारी ली।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोविंद सिंह ने बताया कि उन्होंने जलनिकासी की समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को कई बार पत्राचार से अवगत कराया है। बीईओ राजेश कुमार ने मौके पर जांच की और बताया कि जल निकासी के लिए रास्ता तलाशा जा रहा है। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद ग्रामीणों को अब जलभराव से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें