फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से बच्चे, बुखार से वृद्ध ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मौसम में आए परिवर्तन से रोगों ने भी अपने पैर पसार लिए हैं। आसमान में बादल, बारिश और तेज गर्मी से संक्रामक बीमारियां बढ़ने लगी हैं। बुखार, डायरिया और सर्दी-खांसी के मरीजों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इनके मरीजों से जिला अस्पताल के वार्ड हाउसफुल हैं। डायरिया से मासूम और बुखार से ग्रसित वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक ही परिवार के चार लोगों समेत कई उल्टी-दस्त से पस्त मरीज भर्ती किए गए हैं। सबसे ज्यादा मरीज शहर के हैं। दो दिन बारिश-बादल और शुक्रवार को तेज धूप व उमसभरी गर्मी से बीमारियां बढ़ने लगी हैं। खासकर बुखार और डायरिया के मरीज ज्यादा बढ़े हैं। जिला अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी में लगभग 900 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें अधिकांश बुखार और उल्टी-दस्त व पेट दर्द के मरीज थे। गंभीर मरीजों को भर्ती कर लिया गया। ट्रामा सेंटर के इमर्जेंसी वार्ड से लेकर जिला अस्पताल के वार्डों में अधिकांश बेड इन्हीं मरीजों से भरे हैं। डायरिया से पीड़ित छह माह की मासूम अंशिका (कांशीराम कालोनी) को बृहस्पतिवार को दोपहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
इसी तरह बुखार से ग्रसित लामा गांव के रामशरण सिंह (55) की मृत्यु हो गई। इसके अलावा डायरिया से ग्रसित अलीगंज निवासी श्रीकृष्णा (25), उसकी पत्नी चंदा देवी (23), पुत्र अंशू (3) व पुत्री खुशी (2) समेत नेहा (24) कटरा, रन्नो (35) कंचन पुरवा, बबलू (25) जरैली कोठी, नाजरा (56) खाईंपार, सोमवती (25) गायत्री नगर, विजय बहादुर (56) शंकर नगर आदि भर्ती हैं। इस बाबत ट्रामा सेंटर चिकित्साधिकारी डा. विनीत सचान ने बताया कि मौसम में बदलाव से डायरिया, बुखार के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें