फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कार्यशाला में बच्चे सीख रहे गायन, वादन व नृत्य

विज्ञापन
बच्चों को कथक नृत्य की बारीकियां सिखाते प्रशिक्षक लेखराज कोहली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। नटराज संगीत महाविद्यालय में गुरुवार को ग्रीष्मकालीन प्रतिभा विकास कार्यशाला के आयोजन को लेकर बैठक हुई। संस्थान निदेशक ने बताया कि कार्यशाला में विभिन्न विधाओं में विशेष प्रशिक्षण संस्कृति विभाग के संयोजकत्व में आयोजित हो रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. धनंजय सिंह ने बताया कि शास्त्रीय संगीत में दिल्ली के प्रशिक्षक शारदा तनय मिश्र, कथक नृत्य में दिल्ली के लेखराज कोहली, बिरजू महाराज कथक संस्थान से कथक नृत्य प्रशिक्षक मानसी गिरी, तबला वादन में वाराणसी के रितेश भारद्वाज, लोक गायन में प्रीतिका सिन्हा सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। गायन, वादन, भाव नृत्य, सिंथेसाइजर, फाइन आर्ट, मार्शल आर्ट, एक्टिंग, डांस के विषय में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्राचार्य अनुराधा सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण की प्रगति आख्या का प्रस्तुतीकरण एवं गायन कार्यशाला का समापन 31 मई को होगा, जिसमें संस्कृति विभाग के परीक्षक मौजूद रहेंगे। बैठक में जयचंद्र, दयानंद, रामकेदार द्विवेदी, योगेश कुमार, दीनदयाल, कुसुम,दीपक स्वर्णकार, नीरज, मनोज सहित अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें