फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बालक की तालाब में डूबकर मौत

Sat, 07 Nov 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अपनी नानी के घर आए पांच वर्षीय मासूम की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वह शुक्रवार शाम चार बजे घर से खेलने के लिए निकला था।
विज्ञापन

परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार सुबह तालाब में शव उतराता मिला तब परिजन को जानकारी हो सकी।
मटौंध थाना क्षेत्र के ग्योरा मुगली गांव निवासी सिराज ने बताया कि उनका नाती बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव शिव निवासी मोजखा (5) अपनी मां उजमा के साथ 10 दिन पहले अपने नाना कमाल के घर आया था। शुक्रवार की शाम चार बजे वह गांव के बच्चों के साथ खेलने निकल गया था।
घर के करीब स्थित छोटा तालाब के पास खेलने के दौरान वह फिसलकर तालाब में गिर गया और गहराई में समा गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजन ने उसकी तलाश की। शनिवार को सुबह मोजखा तालाब के पानी में उतराता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाना ने आशंका जताई है कि खेल-खेल में पैर फिसल जाने से वह तालाब में समा गया, इससे यह हादसा हो गया। बालक के पिता शमशाद मुंबई में रहकर कमाते हैं। एक बेटी में यह इकलौता पुत्र था। मटौंध थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें