फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बालक को सांप ने डसा, मौत

Sat, 24 Oct 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। दीवार पर बने आले (ताख) से सामान निकालने के दौरान आठ वर्षीय बालक को सांप ने डस लिया। इससे बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के तिलका डेरा निवासी रामू ने बताया कि उसके आठ वर्षीय पुत्र विवेक वर्मा को शुक्रवार की शाम सांप ने डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना से मां आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें