नरैनी। रबी की बोआई का समय है और किसानों को चना का बीज नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय बीज गोदाम में पिछले चार दिनों से बीज खत्म है।
विज्ञापन
इससे रोजाना दूर-दराज के गांवों से बीज लेने पहुंच रहे किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सोमवार को भी गोदाम में किसानों की भीड़ जुटी रही।
किसान रामनरेश शिवहरे, बाबू, रामभवन, कल्लू और मातादीन ने बताया कि गांवों से नरैनी आने-जाने में किराया खर्च होता है। गोदाम पहुंचने पर बीज खत्म होने की जानकारी देकर वापस कर दिया जाता है। किसानों ने कहा कि बोआई का समय निकलने से पहले बीज उपलब्ध नहीं हुआ तो फसल की बोआई प्रभावित होगी।
बीज गोदाम प्रभारी परशुराम ने बताया कि चार दिन पहले चना का बीज खत्म हो गया था। विभाग को मांग भेजी गई है। मंगलवार को बीज पहुंचने की उम्मीद है। उपलब्ध होते ही किसानों को वितरण शुरू कर दिया जाएगा।