फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कबरे पुरवा को 44 रन से हराकर फाइनल में पहुंची छिबांव

विज्ञापन
विज्ञापन
खत्रीपहाड़ (बांदा)। विंध्यवासिनी खेल मैदान में सोमवार को छिबांव सुपर किंग्स तथा लोहिया क्रिकेट क्लब कबरे पुरवा के बीच सेमी फाइनल मैच खेला गया। छिबांव ने अभय सिंह की 40 गेंद में 133 रनो की अतिशी पारी की वजह से कबरे पुरवा को 44 रन से हरा दिया। कबरे पुरवा के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया, पर बाद में आए बल्लेबाजों ने निराश किया।
विज्ञापन

देहात प्रीमियर लीग सीजन-7 के दूसरे सेमी फाइनल में छिबांव की टीम ने टॉस जीता। निर्धारित 16 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रन बनाए। बल्लेबाज अभय सिंह ने ताबड़तोड़ 40 गेंदों में 133 रनों की पारी खेली, जिसमें 18 छक्के लगाए। बल्लेबाज राजीव शुक्ला ने चार चौकों की मदद से 33 रन, अखिल ने सात गेंदों में 26 रनों का सहयोग दिया।कबरे पुरवा के गेंदबाज प्रदीप ने सर्वाधिक दो विकेट, पुष्पेंद्र और अन्य गेंदबाजों ने 1-1 विकेट लिए। कबरेपुर की टीम की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने नौ ओवर में 103 रन बना लिए।
बल्लेबाज पुष्पेंद्र ने तीन छक्के व दो चौके के साथ 42 रन बनाए। मनोज ने भी 31 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों का अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण टीम मात्र 177 रन ही बना सकी और मैच को 44 रन से गवां बैठी। छिबांव की तरफ से गेंदबाज अखिल ने तीन तथा अंशुल और अन्य गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए। अभय सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण द्विवेदी (दुर्गापुर प्रधान), संस्थापक कुंजबिहारी पांडेय, रज्जु पिढिया (सौंता प्रधान), अध्यक्ष चंदन शुक्ला, उपाध्यक्ष लवलेश यादव,एकानंद राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें