फोटो 29- बबेरू में ताजिया जुलूस निकालते अकीदतमंद। संवाद
बांदा/बबेरू। शहर के अलग-अलग इमामबाड़ों से मातमी धुनों के साथ मर्दन नाके से मरहूम एजाज चचा, ईदगाह रोड से मरहूम टिर्री अलीगंज से चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया।
मुंन्नन रेवड़ी और कुदउवा जनाना, शेर अली, बड़ी दाई, बलखंडी नाका से ढपाली बिरादरी समेत कई ताजिया जुलूस परंपरागत रास्तों से होते हुए देर शाम कर्बला पहुंचे। यहां नदी किनारे प्रशासन द्वारा बनाए गए गड्ढे में उन्हें दफनाया गया। उधर, पूर्वी कोठी स्थित शिया इमामबाड़े से जुलूस भी निकल गया जो देर शाम प्रतीकात्मक कर्बला पहुंचकर समापन हुआ।
उधर, बबेरू क्षेत्र के गांव हरदौली में मंगलवार को मोहर्रम के 40वें दिन चेहल्लुम का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। ताजिया जुलूस पारंपरिक तरीके से इमामबाड़े से उठाया गया। जुलूस पूर्व निर्धारित रास्तों से होते हुए आगे बढ़ा।
इस दौरान अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में नौहाख्वानी और मातम किया। गांव के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए यह जुलूस अंत में कर्बला पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। संवाद