फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रेमिका से चैट करने से बौखलाए जिगरी दोस्त ने की थी हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Tue, 04 Aug 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 23- हत्यारोपी सागर (सफेद टीशर्ट) व संजू (चेकदार शर्ट)। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बांदा। प्रेमिका से चैट करने से बौखलाए जिगरी दोस्त ने ही हिस्ट्रीशीटर की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार तीनों शराब पी रहे थे। नशे में हिस्ट्रीशीटर ने आरोपी दोस्त को उसकी प्रेमिका की चैट अपने मोबाइल में दिखा दी थी, अवैध संबंध की भी बात कही। पुलिस ने प्रधान के मौसेरे भाई आरोपी सागर व उसके मित्र संजू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इसका खुलासा दोनों हत्यारोपियों ने मंगलवार को पुलिस के सामने किया है। पुलिस ने घटनास्थल से आला कत्ल ईंट और डंडा बरामद कर लिया है। उधर, पोस्टमार्टम में हिस्ट्रीशीटर के पूरे चेहरे में 10 चोटें पाई गईं। आंखें भी फोड़ दी गईं थीं।
मटौंध थाना क्षेत्र के गांव दुरेड़ी में तिंदवारी के गांव अमलीकौर के दामिनताला निवासी धर्मेंद्र सिंह (40) की गांव के प्रधान के निर्माणाधीन मकान के पास ईंट व डंडे से कूंचकर सोमवार की रात करीब नौ बजे हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

आरोपी सागर ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र मौरंग डंप का व्यवसाय करता था। सागर की तीन माह से उसकी काफी घनिष्ठता हो गई थी। उसके कई महिलाआें से संबंध थे। आरोप है कि धर्मेंद्र उसकी प्रेमिका पर भी गंदी निगाह रखने लगा था। उसने रात में शराब के नशे में यह बात बताई तो वह आपे से बाहर हो गया और धर्मेंद्र को मार डाला।
उधर, पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के समय सात लोग मौजूद थे। सातों ने मिलकर शराब पी थी। शराब पीने के बाद चार लोग मौके से चले गए थे। मौके पर धर्मेंद्र, सागर और उसका साथी संजू ही मौके पर थे। तभी उनमें झगड़ा हो गया।
वर्जन

हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र की हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ईंट व डंडा भी बरामद किया है। घटना में झगड़े की मुख्य वजह आरोपी की महिला मित्र से बातचीत करना सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक, बांदा
-

पिता थे मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल, हिस्ट्रीशीटर ने की थीं दो शादियां
बांदा। हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र (40) के चचेरे भतीजे दशरथ सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र के पिता राजकुमार सिंह का दो साल पहले निधन हो गया था। वह मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात थे। गांव में धर्मेंद्र की मां सरस्वती देवी व छोटा भाई मुलायम रहता है। सबसे बड़े भाई विजय सिंह का 20 साल पहले निधन हो चुका है।
धर्मेंद्र ने वर्ष 2007 में अमलीकौर निवासी द्वारिका सिंह की हत्या कर दी थी। बाद में उसके ऊपर गैंगस्टर की भी कार्रवाई हुई थी। परिजनों का दावा है कि वह हत्या के मामले में बरी हो चुका था। बताया कि उसके चाचा हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी रोशनी सिंह ने पांच साल पहले उससे संपर्क तोड़ लिया था।
वह अपने पिता के साथ बांदा शहर के कालूकुआं मोहल्ले में रहती हैं। उनके एक बेटा व एक बेटी है। उसके बाद धर्मेंद्र ने एक विवाहित महिला रिंकी से शादी कर ली थी, वह बांदा के बाबूलाल चौराहे में किराये से रहती है। रिंकी के पहले पति से दो बेटे हैं।

वारदात से पहले पत्नी को की थी वीडियो कॉल

धर्मेंद्र (40) के छोटे भाई मुलायम ने मटौंध में दी तहरीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई धर्मेंद्र ने कुछ दिन पहले बताया था कि सागर उससे रंजिश मानने लगा है। धर्मेंद्र जब अपनी भतीजी को लिवाने कबरई जा रहा था तो रास्ते में सागर ने उसे पकड़ लिया। इस पर शाम साढ़े पांच बजे करीब जब भाभी ने फोन किया तो धर्मेंद्र ने भाभी को वीडियो कॉल करके सागर के साथ होना बताया था। इसके बाद आरोपियों ने भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें