फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू खदान चेक पोस्ट कर्मी की हत्या में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। लहुरेटा बालू खदान में चेक पोस्ट कर्मी के सिर पर पत्थर मारकर की गई हत्या का पुलिस ने दो दिन बाद पर्दाफाश कर दिया। हत्यारोपी 19 वर्षीय युवक निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि खदान चेक पोस्ट में ड्यूटी को लेकर कहासुनी हो जाने पर उसने पत्थर मारकर हत्या कर दी। उधर, नामजद आरोपियों को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव में बुधवार (5 मई) को सुबह करीब 9 बजे खदान से कुछ दूर स्थित चेक पोस्ट पर तैनात कर्मी शुभम सिंह उर्फ रवि सिंह की सिर पर भारी पत्थर मारकर हत्या कर दी गई थी। वह मूलरूप से भदोही जनपद के मतेथु गांव रहने वाला था। मृतक के पिता ने दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच पड़ताल में लहुरेटा गांव निवासी अनूप त्रिपाठी उर्फ गुरु पुत्र रामलखन का नाम सामने आया। शुक्रवार को सुबह पुलिस ने गांव स्थित पुराने खदान रास्ते में नहर के पास हत्यारोपी अनूप त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट में आरोपी बनाए गए सिरोज व सागर खां की नामजदगी गलत पाई गई।
प्रभारी निरीक्षक सविता श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अनूप त्रिपाठी ने खदान चेक पोस्ट कर्मी की पत्थर मारकर हत्या की बात स्वीकार की है। आरोपी ने बताया कि चाचा राजकुमार के कहने पर वह टोकन चेक पोस्ट में ड्यूटी करने गया था। शुभम सिंह उससे जबरन भिड़ गया। कहासुनी हो जाने पर उसने पत्थर मार दिया। टीम में इंसपेक्टर सहित कांस्टेबल मुकेश कुमार, आशीन कुमार, रमेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें