फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मात्रा में सैनिटाइजर व ऑक्सीमीटर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। औषधि विभाग ने ई-रिक्शा में भारी मात्रा में सैनिटाइजर और पल्स ऑक्सीमीटर पकड़े। इनकी कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई गई है। औषधि निरीक्षक ने पुलिस को दी तहरीर में जमाखोरी और कालाबाजारी का आरोप लगाया है। सैनिटाइजर की गुणवत्ता के लिए विभाग ने नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह औषधि विभाग ने करीब 11 बजे बिजली खेड़ा के पास ई-रिक्शा में लदा 45 पेटी सैनिटाइजर और कुछ पल्स ऑक्सीमीटर पकड़े लिए। सैनिटाइजर में पांच लीटर के 168 गैलेन और 500 एमएल की 480 शीशियां थीं। इन्हें जब्त कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता ने बताया कि सैनिटाइजर की गुणवत्ता परखने के लिए नमूना राजकीय प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा चालकों ने वह यह सारा माल शुकुल कुआं निवासी शिवम परिहार का बताया है। कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी। कहा है कि संबंधित व्यापारी सैनिटाइजर और पल्स ऑक्सीमीटर से संबंधित कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। औषधि प्रशासन सामग्री अधिनियम-1940 की धारा 18 (सी)/27 और आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत जमाखोरी और कालाबाजारी गंभीर अपराध है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि व्यापारी के घर पर भी छानबीन की लेकिन वहां कोई सामग्री नहीं मिली। धरपकड़ के दौरान प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला फोर्स के साथ उपस्थित रहे। उधर, कोतवाली इंसपेक्टर का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें