फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में पांच सौ मरीजों का चेकअप

Sun, 15 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चिराग फाउंडेशन ने शहर के पिछडे़ क्षेत्र निम्नीपार में रिमझिम बारिश के बीच मुफ्त स्वास्थ्य चेकअप शिविर आयोजित किया। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवारा के तहत बताया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों की टीम ने लगभग पांच सैकड़ा महिला-पुरुषों का चेकअप किया और रोगी पाए गए लोगों को मुफ्त दवाएं बांटी। शिविर में प्राकृतिक चिकित्सक डा.विमलेश राठौर (पत्नी डीएम) ने पिछडे़ इलाके में ऐसे शिविर आयोजन को सराहा। उन्होंने लोगों से कहा कि दवा से बेहतर परहेज है।

प्राकृतिक चिकित्सा का सहारा लेकर अपने को स्वस्थ और निरोगी बनाएं। फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ.शबाना रफीक (एमडी) ने कहा कि फाउंडेशन समय-समय पर समाज के गरीब और पिछड़े तबके को मदद पहुंचाने के लिए अग्रसर रहता है। फाउंडेशन प्रबंधक डा.सबीहा रहमानी ने लोगों से कहा कि सफाई और खाने-पीने पर खास सतर्कता बरतें।
विज्ञापन


शिविर में दवा कंपनी के एरिया मैनेजर नेपाल सिंह, प्रतिनिधि श्रीष, अभिषेक श्रीवास भी सहभागी बने। रजिया, सलीम, स्थानीय नागरिक वन दरोगा इमाम बक्श सहित मोहम्मद सलीम खां उपस्थित रहे।

स्टाफ नर्स के रूप में रजिया सलीम, शाफिया इमाम, रूपा गोयल, ने सहयोग किया। सीमा नंदा, तबस्सुम, वसीम जहां, ब्रिजिश मंजर, अंजुम आरा, आसिया बानो के अलावा अजमत, उवैस खां आदि भी शरीक रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें