फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मजदूर दिलाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- ईंट-भट्ठे पर मजदूरों को लाने के लिए 3.39 लाख रुपये का भुगतान
विज्ञापन

- न्यायालय के आदेश पर मजदूर ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जसपुरा। मजदूर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी लल्लू ने पुलिस को बताया कि उसने 20 मई 2024 को हमीरपुर के टिकरौली गांव निवासी दिलीप को मजदूर लाने के लिए करीब 3.39 लाख रुपये दिए थे। यह रकम मुनीम सुधीर की मौजूदगी में दी गई थी। आरोप है कि दिलीप केवल छह मजदूर लेकर आया, जिन्होंने मात्र पांच दिन काम किया। इसके बाद वह पैसा लेकर भागगया।
विज्ञापन

बाद में हिसाब करने पर आरोपी पर कुल 3.59 लाख रुपये बकाया निकले। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने 23 जुलाई 2024 को पंचायत के सामने केवल 19 हजार रुपये वापस किए और शेष 3.40 लाख रुपये 5 अक्टूबर 2024 तक लौटाने का वादा किया लेकिन तय समय पर रकम नहीं लौटाई। कई बार थानों में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के निर्देश पर जसपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच उपनिरीक्षक अवधेश कुमार शुक्ला को सौंपी गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें