फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ब्याज का झांसा देकर ठगे चार लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग। एक मैनेजमेंट सर्विस के नाम से निहारिका शर्मा नामक युवती द्वारा की गई कॉल के झांसे में आकर युवक ने पैसा लगा दिया। कुछ दिन तो उसे पैसा वापस दिया गया। बाद में पैसा आना बंद हो गया। जिससे परेशान होकर युवक ने गिरवां थाने में कंपनी मैनेजर समेत तीन के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के शिवहद गांव निवासी मनोज कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर एक मैनेजमेंट सर्विस के नाम पर युवती निहारिका शर्मा ने कॉल की। कॉल में कहने लगी कि आप जो भी पैसा लगाएंगे। उसमें एक सप्ताह में 10 प्रतिशत की ब्याज लगाकर वापस किया जाएगा। उसने अपना खाता नंबर दिया। जिस पर मनोज ने 15 हजार रुपए जमा किए। उसमें पैसा भी वापस आया। इसी तरह उसने 22 बार पैसा उसी खाता में भेजा। पैसा वापस भी आया। कुछ समय बाद पैसे आने बंद हो गए।
मनोज ने बताया कि उसने खाते में 4 चार लाख 91 हजार 535 रुपए लगाए। जिसमें उसे एक लाख 71 हजार 549 रुपए वापस आए। शेष तीन लाख 19 हजार 986 रुपए अभी भी शेष हैं। गिरवां पुलिस ने तहरीर के आधार पर निहारिका शर्मा, मैनेजर राजवीर शर्मा व उसके असिस्टेंट के विरुद्ध ठगी की रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें