फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दादरा, ठुमरी, सुगम संगीत में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान संस्कृति उत्सव 2023 की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 5 से 12 जनवरी तक नटराज संगीत महाविद्यालय, बांदा के सभागार में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ अनुपम श्रीवास्तव क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी चित्रकूट धाम मंडल एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह सहित संस्कार भारती प्रांत सह महामंत्री धनंजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद संगीत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा शास्त्रीय पद्धति पर आधारित सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। प्रतियोगिता का प्रारंभ शास्त्री गायन ख्याल , उप शास्त्री गायन दादरा, ठुमरी, सुगम संगीत, लोक संगीत, वादन ,लोक नृत्य व शास्त्री नृत्य आदि विधाओं में किया गया।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका में डॉक्टर शिव प्रकाश ,अनुराधा सिंह प्राचार्य नटराज संगीत महाविद्यालय ,राजकुमारी गुप्ता ,नीरज सोनी,अर्चना पाठक, दीपक स्वर्णकार, दीनदयाल सोनी ,आनंद किशोर लाल गुप्ता आदि रहे। शास्त्री गायन में प्रथम स्थान मंजू देवी, द्वितीय प्रियंका व अंशिका और तृतीय स्थान पर रामलली रहे। इसी प्रकार उपशास्त्री गायन में प्रथम स्थान हरि नारायण मिश्र ने प्राप्त किया। सुगम संगीत एकल भजन में दयाराम ने प्रथम स्थान, सुभांसी व आशीष तिवारी ने द्वितीय स्थान व महेश ध्यान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लोक नृत्य की सामूहिक प्रतियोगिता में लालू पहलवान की बालिका वर्ग की दिवारी लोक नृत्य अहिरवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तबला वादन की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनमोल द्विवेदी, द्वितीय स्थान पर हंसराज मिश्रा व प्रकाश रहे शहनाई वादन में प्रथम स्थान छोटू वाल्मीकि ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

एकल लोक गायन प्रतियोगिता में अभिलाषा ने प्रथम, द्वितीय स्थान पर आरती व ज्योति पटेल रहीं। लोक गायन की सामूहिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रामबाबू कबीरी में प्रथम और लोकगीत भजन में आशीष तिवारी के दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
धनंजय सिंह ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किया। आयोजकों के मुताबिक 16 जनवरी 2024 को राजकीय इंटर कॉलेज बांदा में आयोजित होने वाली संस्कृति उत्सव की मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनपद बांदा ,चित्रकूट,हमीरपुर, महोबा के चयनित कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगे मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जो प्रतिभागी प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें