फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल में गुरुवार की रात महिला की मौत हो गई। वह ब्लड प्रेशर की मरीज थी। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर करीब एक घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन

तिंदवारी के जरिया गांव की संपतिया (60) को गुरुवार की शाम परिजनों ने भर्ती कराया था। देर रात उसकी मौत हो गई। बेटे गिरेंद्र ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही परिवार के लोगों के साथ हंगामा किया।
उसने बताया कि ग्लूकोज की बोतल चढ़ाने के अतिरिक्त कोई इलाज नहीं किया गया। हालत गंभीर होने पर आक्सीजन भी नहीं लगाया गया। शुक्रवार को सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में जांच व कार्रवाई की मांग की। सीएमओ एनडी शर्मा ने कहा कि जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुंगुस गांव में शुक्रवार की दोपहर लवलेश वर्मा (20) पुत्र भवानी शंकर घर की सफाई करते समय पंखे से करंट लग जाने से मौत हो गई। पड़ोसी सीएचसी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि युवक परिवार सहित दिल्ली में रहता था। वह घर की साफ-सफाई के लिए गुरुवार को यहां आया था। परिवार के लोग अभी दिल्ली में हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें