फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई चौकियों के प्रभारी बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले की छह चौकियों के प्रभारी समेत 14 उपनिरीक्षक बदले गए हैं। अन्य कई उप निरीक्षकों को भी थाना या पुलिस लाइन से दूसरे थानों को भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा ने शुक्रवार को जारी तबादला आदेश सूची में अपराध शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर साजिद अली खां को पुलिस लाइन भेजा है। पुलिस लाइन के इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर अपराध शाखा के प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर की मर्दननाका पुलिस चौकी का प्रभारी बबेरू कोतवाली के उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह को नियुक्त किया है। देहात कोतवाली के उपनिरीक्षक हरिद्वार प्रसाद कालिंजर किला के चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। फतेहगंज थाने के उपनिरीक्षक रमाकांत शुक्ल और पुलिस लाइन से विजय कुमार ओझा को देहात कोतवाली भेजा गया है। कमासिन थाने के उपनिरीक्षक कृष्णदेव त्रिपाठी शहर कोतवाली भेजे गए हैं। अतर्रा थाने के एसएसआई वीर प्रताप चौहान अब ओरन चौकी प्रभारी होंगे।
पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक कीरत कुमार को पैलानी और बलराम शुक्ला को नरैनी स्थानांतरित किया गया है। पुलिस लाइन के ही उपनिरीक्षक सुरजीत कुमार लमेहटा चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। बांदा शहर की अतर्रा चुंगी (आउटर पोस्ट) चौकी प्रभारी रोशन गुप्ता को बेंदा घाट चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक आकाश सचान पखरौली (बबेरू) पुलिस चौकी के प्रभारी नियुक्त हुए हैं। आकाश सचान को एक पखवारा पहले मर्दननाका चौकी क्षेत्र में दो पक्षों में हुए विवाद और मारपीट के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन भेज दिया था। पुलिस लाइन के एक अन्य उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्र देहात कोतवाली भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें