बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में आईजी के. सत्यनारायणा के निर्देश पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से शुरू हुए दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में पुलिस ने ढाई हजार से ज्यादा वाहनों की चेकिंग करके 517 का चालान किया। एक वाहन सीज किया। इस दौरान छह संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया। चेकिंग अभियान में एक लाइसेंसी राइफल, दो तमंचे और पांच किलो से ज्यादा गांजा पुलिस के हाथ लगा। 1,41,600 रुपये जुर्माना वसूला गया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर चारों जिलों की पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और मॉल्स व भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। दो पहिया वाहनों में हेलमेट व चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट चेक की।
चारों जिलों चेकिंग अभियान और कार्रवाई
बांदा : 398 दो पहिया की चेकिंग। 56 का चालान। 70,100 रुपये समन शुल्क वसूली। 123 चार पहिया वाहनों की चेकिंग। एक का चालान। 8500 रुपये समन शुल्क वसूली। 358 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, दो गिरफ्तार।
हमीरपुर : 490 दो पहिया की चेकिंग। 127 वाहनों का ई-चालान। 296 चार पहिया की चेकिंग। 17 का ई-चालान। 448 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ। दो गिरफ्तार। 5.200 किलो सूखा गांजा व तमंचा बरामद।
महोबा : 621 दो पहिया वाहनों की चेकिंग में 129 का ई-चालान। 290 चार पहिया की चेकिंग में 14 का ई-चालान। एक वाहन सीज। 1014 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ।
चित्रकूट : 205 दो पहिया वाहनों की चेकिंग में 117 का चालान। 35,100 रुपये समन शुल्क की वसूली। 121 चार पहिया, चेकिंग में 56 का चालान। 28000 रुपये समन शुल्क वसूला। 187 संदिग्ध लोगों से पूछताछ, दो गिरफ्तार। एक लाइसेंसी राइफल और दो तमंचे बरामद।