फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Fri, 22 Feb 2019 11:59 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजकीय महिला डिग्री कालेज के वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। छात्राओं ने विभिन्न नाटक और डांस से दर्शकों का मनोरंजन किया। मेधावी और प्रशंसनीय प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को महाविद्यालय समारोह में छात्रा अंकिता सिंह के नेतृत्व में कालवेलिया नृत्य हुआ। नैंसी और जागृति ने लोकगीत गाया। प्रगति सक्सेना ने एकल कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिश्रा ने लोकगीत और छात्रा शिवांगी मिश्रा की टीम ने कव्वाली प्रस्तुत की। प्रवक्ता डॉ. जेबा खान ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

डॉ. दीपाली गुप्ता व कमलेश साहू द्वारा कुमारी सबीहा अख्तर द्वारा महाविद्यालय में किए गए शैक्षिक सहयोग पर 5100 रुपये का पुरस्कार भी दिया। महाविद्यालय की श्रेया दीक्षित, दिव्यम दीक्षित और अंजलि श्रीवास्तव को सांसद भवन प्रतियोगिता के लिए प्रस्तुत किया गया। विभागीय परिषद की विभिन्न प्रतियोगिताओं की मेधावी छात्राएं भी पुरस्कृत हुईं। अकील अहमद और पिपरहरी प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ. सबीहा रहमानी ने आभार जताया।
विज्ञापन


समारोह की शुरुआत मेडिकल कालेज प्राचार्य डा.मुकेश यादव ने दीप प्रज्ज्वलन से की। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय प्राचार्य डा.रामभरत सिंह तोमर सहित डीसीडीएफ अध्यक्ष सुधीर सिंह, श्रद्धा निगम, शशि मेहरा, आकांक्षा बरनवाल आदि उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्राओं को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी नवाजा गया। चिराग फाउंडेशन की अध्यक्ष और वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. शबाना रफीक ने अपनी मां अजीज बानो की स्मृति में महाविद्यालय की छात्रा कुमारी प्रीति यादव को पदक और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। प्रवक्ता डॉ. सबीहा रहमानी ने अपनी मरहूम मां शमशादी खानम की याद में छात्रा सैय्यदा जैदी को पुरस्कार दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें