फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से वृद्ध की मौत
विज्ञापन

बांदा। रेलवे पटरी पार कर रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव निवासी बृजभूषण (75) शुक्रवार की दोपहर रेलवे पटरी पार करके खेत जा रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी वहीं मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टपार्टम के लिए भेजा है।

उधर, अलग-अलग सड़क हादसों में लेखपाल समेत पांच लोग घायल हो गए। बबेरू तहसील क्षेत्र के लखपुर गांव में तैनात लेखपाल उमादत्त मिश्रा (57) शुक्रवार की सुबह ड्यूटी पर जाते समय बेर्रांव गांव के पास दूसरी बाइक से टकराकर घायल हो गया। बाइक में पीछे बैठा चंद्रिका प्रसाद भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कालिंजर के पास दो बाइकों की आमने- सामने टक्कर हो जाने पर एमपी के मकरी गांव निवासी हीरालाल (70), रजोला (45), गोविंद (40) जख्मी हो गए। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी जीतेंद्र (18) पुत्र कपिल देव खेत जाते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें