फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के सीएम बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sat, 18 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
अशोक लाट में जश्न मनाते हिंदू युवा वाहिनी व भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर हिंदू युवा वाहिनी समेत भाजपा व अन्य संगठनों ने जश्न मनाया। ढोल-नगाड़े के साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस निकालकर खुशियों का इजहार किया। हिंदू युवा वाहिनी जिला संयोजक दिनेश दत्ता की अगुवाई में कार्यकर्ता संकट मोचन मंदिर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनाने पर यहां पूजा-अर्चना कर प्रसाद बांटा। गूलरनाका स्थित संगठन कार्यालय से जुलूस निकाला। ढोल-ताशों की धुन पर नाचे थिरके। जुलूस मुख्य मार्ग होता हुआ महेश्वरी देवी मंदिर पहुंचा। यहां एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन


इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राकेश द्विवेदी, निरंजन सिंह, सचिन चौरसिया, अमित शिंदे, अमित गुप्ता, देवराज, राहुल चौरसिया, महेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, धीरू कुमार आदि शामिल रहे। उधर, भाजपा कार्यालय में भी श्री योगी को सीएम और केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर जश्न मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, अजित कुमार गुप्ता, अनिल मिश्रा, भैरमदीन कोटार्य, अभिषेक द्विवेदी, आशीष, सुधीर तिवारी, राकेश दद्दू समेत तमाम लोग मौजूद रहे। उधर, भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने संकट मोचन में प्रसाद चढ़ाया और मिठाई बांटी। जिलाध्यक्ष सुमन तिवारी समेत तमाम महिलाएं शामिल रहीं। उधर, नरैनी में प्रमुख चौराहे पर शाम को कार्यकताओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया और खुशी में मिठाइयां बांटी। मंडल सह प्रभारी राजेश गिरि, जिला उपाध्यक्ष सौरभ चौरसिया, अंकित सिंह, उदयभान सिंह राजपूत, संगम चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें