फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया

Sun, 09 Dec 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाते केशव पाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्मदिन कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने मनाया। शहर कांग्रेस कमेटी ने भी भागीदारी की। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जन्मदिन गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजबहादुर गुप्त ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में देश को मिली योजनाओं का जिक्र किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सद्दाम खां ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

विज्ञापन


इनमें विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष इरफान खां (बांदा), दिनेश सिंह (तिंदवारी), राज निगम (नरैनी), मधुसूदन पटेल (बबेरू) शामिल थे। युवा कांग्रेस के पूर्व तिंदवारी क्षेत्र अध्यक्ष केशव पाल ने भी इन पदाधिकारियों को माला पहनाई।

पूर्व डीडीसी मोहम्मद इदरीस, रामपाल अवस्थी, गजेंद्र पटेल, भगवानदीन गर्ग, आशुतोष द्विवेदी, सुमन शुक्ला, संजय ठाकुर, अशोक चौहान, राममिलन पटेल, आफताब मुस्तफा, आदित्य कुमार सिंह, डॉ. संजय द्विवेदी, जिलानी दुर्रानी, अशरफ उल्ला, शब्बीर, शिवबली सिंह, राजेश गुप्ता आदि शामिल रहे। उधर, यूथ कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा नगर स्थित इंदिरा पार्क में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माला पहनाई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें