फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के बयान सीबीआई ने पढ़े, चार्जशीट की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बच्चों के यौन उत्पीड़न केस में जांच कर रही सीबीआई अब चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। कोर्ट में अब तक अपने बयान दर्ज करा चुके 25 बच्चों के कलमबंद बयान शुक्रवार को सीबीआई ने अदालत से अनुमति लेकर देखे। उन्हें गंभीरता से पढ़ा। उधर, केस के मुख्य आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन की सहअभियुक्त पत्नी दुर्गावती की जमानत अर्जी पर सुनवाई तीसरी बार भी टल गई। अब 2 फरवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

चर्चित केस यहां विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट/पंचम एडीजे मोहम्मद रिजवान अहमद की अदालत में चल रहा है। सीबीआई यौन उत्पीड़न का शिकार हुए 25 बच्चों को अब तक सिविल जज और एसीजेएम की अदालत में पेश कर धारा 164 सीआरपीसी के बयान दर्ज करा चुकी है। शुक्रवार को सीबीआई के उपाधीक्षक और इस केस के विवेचक अमित कुमार ने विशेष न्यायाधीश के समक्ष अर्जी देकर अनुरोध किया कि बच्चों द्वारा दर्ज कराए गए बयानों का अवलोकन करने की अनुमति दी जाए। न्यायाधीश ने इसे स्वीकार करके इसे अवलोकन की अनुमति दे दी।
सीबीआई उपाधीक्षक ने बच्चों के बयान पढ़े। माना जा रहा कि अब जल्द ही सीबीआई चार्जशीट दाखिल करेगी। यह फरवरी के पहले हफ्ते में दाखिल हो सकती है। उधर, शुक्रवार को केस की सह अभियुक्त दुर्गावती की जमानत अर्जी पर सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन उसके अधिवक्ता भूरा प्रसाद निषाद ने विशेष न्यायाधीश के समक्ष शपथ पत्र देकर कहा कि सीबीआई ने कई धाराएं बढ़ाईं हैं। जमानत अर्जी में इन धाराओं को भी शामिल करना है। न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान ने अधिवक्ता की अर्जी स्वीकार करते हुए इस पर सुनवाई के लिए 2 फरवरी निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें