फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कार की टक्कर से मवेशी की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
बांदा- बहराइच हाईवे पर जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग में गुरुवार को शाम 7:30 बजे बांदा- बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से भैंस की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। कार चालक खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग दलित बस्ती के पास महिला भैंस लेकर घर जा रही थी। तभी चहितारा ग्राम प्रधान की कार ने पीछे से भैंस को टक्कर मार दी। भैंस दूर छिटककर खाईं में गिरने से मर गई। महिला बाल-बाल बच गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बांदा-बहराइच हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे जाम से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। विश्वविद्यालय चौकी से पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया-बुझाया। ग्रामीणों ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और भैंस का 70 हजार रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें