फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ड बंटे नहीं, योजना का उद्घाटन आज

Fri, 08 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना लागू करने में विभागों की लापरवाही उजागर हुई है। शनिवार (9 जनवरी) को इस योजना का उद्घाटन लाभार्थियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराए बिना कराने की तैयारी है। बांदा शहर के सभी राशन कार्ड नगर पालिका में रखे गए हैं। उन्हें अब तक बांटा नहीं गया।
विज्ञापन


एक जनवरी से प्रदेश सरकार ने बांदा जनपद में भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू कर दिया है। हालांकि तैयारियां आधी-अधूरी हैं।

बांदा जनपद में इस योजना में 1,10,325 राशन कार्ड चयनित किए गए हैं। जनपद में कुल राशन कार्डों की संख्या 3,69,141 है। इसमें बीपीएल, एपीएल और अंत्योदय तीनों शामिल हैं।

शहरी क्षेत्रों में 26,763 राशन कार्डों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल किया गया है। शनिवार को चयनित कार्ड धारकों को राशन बांटकर योजना का उद्घाटन करने की तैयारी है, लेकिन शहर में एक भी लाभार्थी को राशन कार्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन


योजना के लिए प्रिंट कराए गए नए राशन कार्ड नगर पालिका के सभागार में धूल खा रहे हैं। उधर, इस बाबत नगर पालिका में इन राशन कार्डों के वितरण का काम देख रहे संजीत कुमार ने बताया कि नए राशन कार्ड कल (गुरुवार) को प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


इन्हें बंटवाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगवाई जा रही है। वार्ड सदस्यों का भी सहयोग लिया जा रहा है। शनिवार से कार्ड बंटने लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें