फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्टीयरिंग फेल होने से कार नहर में गिरी बच्ची की मौत, दादी और चाचा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। रिश्तेदार की सगाई से वापस घर जा रहा परिवार कार अनियंत्रित होने से नहर में जा गिरा। इस हादसे में मासूम की मौत हो गई। दादी और चाचा समेत नौ लोग घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के रामघाट निवासी कीर्ति उर्फ बेटी (7) अपनी दादी आशा देवी (60), चाचा अमित (32), छोटू उर्फ मुकेश (45), पत्नी अनीता (40), छोटे लाल (30), रोहित (24), अनया (14) के साथ बांदा आई थी। छाबी तालाब मोहल्ला निवासी बुआ ममता के देवर की सगाई में शामिल होने बबेरू गए थे। सगाई से फारिग होकर कीर्ति दादी, चाचा और अन्य रिश्तेदारों के साथ कार से वापस चित्रकूट जा रहे थे।
रविवार की देर शाम कोर्रम मोड़ पर स्टीयरिंग फेल हो जाने कार चालक रामघाट निवासी बउवा नियंत्रण खो बैठा। कार नहर में समा गई। अमित ने कार के शीशे तोड़कर किसी तरह सभी को बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से उनको बबेरू सीएचसी लाया। डॉक्टरों ने कीर्ति को मृत घोषित कर दिया। अमित व आशा को कानपुर रेफर कर दिया। अन्य घायलाें को बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्ति के पिता मनोज वाल्मिकी ने बताया कि कीर्ति इकलौती बेटी थी। दो पुत्र हैं। बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें