बांदा। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम की कार से एचटी
लाइन का खंभा धराशायी हो गया। लाइन भी नीचे आ गिरी। नेशनल हाइवे पर आवागमन
ठप हो गया।
दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली कर्मियों ने आनन-फानन लाइन हटाकर हाईवे बहाल किया।
महोबा
रोड पर निर्माणाधीन विशिष्ट मंडी के सामने रविवार को दोपहर महोबा से तेज
रफ्तार आ रही इंडिको कार रोड किनारे बिजली के पोल से जा टकराई।
सीमेंट
का पोल धराशायी हो गया। 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन हाइवे पर आ गिरी। चालक
तो बच गया लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। एचटी लाइन सड़क पर पड़ी होने से
वाहनों की और राहगीरों का आवागमन रुक गया।
फोन पर सूचना के बाद भी
बिजली विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं आया। कुछ देर बाद मटौंध थाने
के सब इंस्पेक्टर गौरव तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह
लाइन बंद करवाकर तार हटवाए।
करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात सामान्य हो
सका। इंडिको कार बिजली विभाग के विजिलेंस के जेई की बताई गई, इसलिए पुलिस
में इस पर कोई रिपोर्ट भी नहीं दर्ज हुई।