फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन 96 और यमुना का जलस्तर 95 मीटर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बारिश ने उफनाए बांधों ने नदियों का जल स्तर बढ़ा दिया है। यमुना नदी खतरे के निशान से सिर्फ पांच मीटर दूर है। केन नदी का जल स्तर भी 20 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। हालांकि अभी खतरे के निशान से लगभग आठ मीटर नीचे है।
विज्ञापन

कई दिनों से हो रही बारिश से बांधों के उफनाने से यहां यमुना नदी का जल स्तर खतरे के नजदीक पहुंच रहा है। खतरे का निशान 100 मीटर है और बुधवार को यमुना नदी का जल स्तर बढ़कर 95.32 मीटर हो गया है।
वहीं गंगऊ और बरियारपुर बांध से डिस्चार्ज बढने पर केन नदी का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को शाम 7 बजे तक केन का जल स्तर 96.10 मीटर हो गया। खतरे का निशान 104 मीटर है। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। निचले इलाकों में बाढ़ की संभावना के मद्देनजर मुनादी कराई जा रही है। टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें