फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन मंच ने किया कैंडल मार्च

Mon, 15 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार के मंत्रियों और उनके समर्थकों द्वारा सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मारपीट और पत्रकार जगेंद्र की हत्या पर रोष जताते हुए सामाजिक परिवर्तन मंच ने रविवार को शाम कैंडल मार्च निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अशोक लाट से शुरू हुआ कैंडल मार्च डा. भीमराव अंबेडकर पार्क में खत्म हुआ। इसका नेतृत्व मंच के संस्थापक सदस्य बृजेश कुमार प्रजापति ने किया।

मंच के नेताओं ने मिर्जापुर के आरटीओ के साथ मंत्री की बदसलूकी और शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या में मंत्री का हाथ होने पर रोष जताया।

आरोप लगाया कि इन्हें सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। प्रदर्शन में युवा मोर्चा के देवेंद्र प्रजापति, आनंद, मनोज, रामरूप खंगार, शिवभूषण पटेल, संजय प्रजापति, टाईगर लवलेश, विनोद, वीरेंद्र शर्मा, लालमन, जयकरन प्रजापति इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें