फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: टेल तक नहीं पहुंचा नहर का पानी

Thu, 12 Nov 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 8- सूखा पड़ा गुमानगंज मुख्य नहर लिंक माइनर। संवाद
विज्ञापन
करतल। मुख्य नहर में पूरे सीजन पानी चलने के बावजूद सीमावर्ती गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की ओर से आने वाली लिंक माइनर में पानी का संचालन बाधित होने और सिल्ट सफाई न होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे गुमानगंज, किशनी पुरवा, मुकेरा समेत आसपास के गांवों में खेत सूखे पड़े हैं।
गेहूं की बोआई के लिए जरूरी पलेवा नहीं हो पा रहा है। समय से पानी नहीं मिला तो बोआई पिछड़ने के साथ फसल पैदावार पर भी असर पड़ने की आशंका है।
विकास खंड नरैनी के सीमावर्ती गांवों के किसान दीपक चतुर्वेदी, दुर्गा प्रसाद, अजय, धीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, लालमन और राजू ने बताया कि मुख्य नहर से संचालित लिंक माइनर मध्य प्रदेश की ओर से आती हैं।
विज्ञापन

वहां के किसान माइनर के हेड पर पानी रोक देते हैं। इससे उत्तर प्रदेश की ओर पानी का प्रवाह बाधित हो जाता है। पूरे सीजन मुख्य नहर चलने के बाद भी टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता।
इन गांवों में सिंचाई का एकमात्र साधन नहर है। बोरिंग की सुविधा नहीं होने से किसान दूसरे विकल्प से भी खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि माइनर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं। उनमें कचरा और मिट्टी जमा है। सफाई व मरम्मत नहीं होने से पानी का प्रवाह प्रभावित हो रहा है।
उधर, समय से सिंचाई नहीं मिलने के कारण कई गांवों के किसानों ने धान की खेती करना बंद कर दिया है। मजबूरी में चना, अरहर, ज्वार और मसूर जैसी फसलें बोनी पड़ रही हैं। क्षेत्र में धान और गेहूं की खेती की संभावनाएं होने के बावजूद किसान एक ही फसल ले पा रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।


सिल्ट सफाई के लिए नहीं मिला बजट
सिंचाई विभाग प्रखंड तृतीय बांदा के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि मुख्य नहर का संचालन 1050 क्यूसेक पानी से कराया गया था। बाद में इसे 450 क्यूसेक पर बंद किया गया।
केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत मुख्य नहर और माइनर के निर्माण का काम चल रहा है। इस कारण पिछले दो-तीन वर्षों से लिंक माइनरों की सिल्ट सफाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शासन से इसके लिए बजट भी नहीं मिला। इसी वजह से टेल तक पानी पहुंचने में समस्या हो सकती है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद समस्या दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें