बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना ने डीएम से इंदिरा नगर
स्थित नहर की सफाई कराने की मांग की है। उधर, कालूकुआं रोड पर पेयजल संकट
से परेशान बाशिंदों ने खराब हैंडपंप दुरुस्त कराने का अनुरोध किया है।
शनिवार
को बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना के जत्थे ने डीएम को चार सूत्रीय मांग पत्र
सौंपा। इसमें नहर की सफाई और उसके किनारे कूड़ेदान रखवाने तथा समय-समय पर
कीटनाशक के छिड़काव की मांग की। इसके अलावा बच्चों की सुरक्षा के लिए नहर
किनारे बैरीकेडिंग का भी अनुरोध किया।
ज्ञापन देने वालों में नगर
अध्यक्ष शैलेश कुमार शानू, कृष्णा रावत, आरके यादव, श्याम प्रजापति, राहुल
अवस्थी, मोहम्मद साजिद, फैजान वारसी, अर्पित सेन शामिल रहे। एडीएम डीएस
पांडेय ने ज्ञापन देने वालों को नसीहत दी कि खुद भी श्रमदान कर सफाई करें।
उधर,
कालूकुआं डिग्री कालेज रोड पर मजार के पास खराब हैंडपंप की मरम्मत के लिए
यहां के नागरिकों ने कलेक्ट्रेट मेें प्रदर्शन किया। इसमें अनिल, माया,
अरविंद, प्रीति, जय किशन, चंद्रपाल, मोहन, देवीदयाल, दिनेश भी शामिल रहे।