फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कार्यों में भागीदारी का आह्वान

Sun, 27 Mar 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बबेरू में कान्यकुब्ज वैश्य समाज के सम्मेलन में फूलों की होली के मंचन का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बबेरू। कान्यकुब्ज वैश्य समाज के होली मिलन और पारिवारिक परिचय सम्मेलन में राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया गया। क्षेत्रीय विधायक का पदाधिकारियों ने स्वागत किया। रविवार को मैरिज हाल में आयोजित कान्यकुब्ज वैश्य (हलवाई) मोदनवाल समाज सम्मेलन में बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर समेत इलाहाबाद, मिर्जापुर, कौशांबी, फतेहपुर, जौनपुर और मध्य प्रदेश के पन्ना, मैहर, सतना, रीवा से आए स्वजातीय लोगों ने भागीदारी की। बांदा, बबेरू और राजापुर में नवगठित समिति पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम आर्य मोदनवाल ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने वोट लेने के बाद समाज की सुध नहीं ली। उन्होंने आह्वान किया कि राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर भागीदारी करें तभी समाज को हक मिलेगा। प्रदेशाध्यक्ष डा. घनश्यामदास मोदनवाल ने बताया कि 15 जून को मैहर (मध्य प्रदेश) में स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक विशंभर सिंह यादव का पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ। अध्यक्षता ब्योंजा इंटर कालेज पूर्व प्रधानाचार्य प्रकाशचंद्र मोदनवाल और संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चिरौंजीलाल मोदनवाल ने किया। बिरादरी के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शालू और गोलू (इलाहाबाद) ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मंच पर फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार मोदनवाल ने सभी का आभार जताया। सत्यमित्र, गौरीशंकर, उमाशंकर, वीरेंद्र, कमलेश, गनेशी, कुंती, मीना देवी, चंदा देवी, राकेश, दिनेश, शिव प्रताप, जय प्रकाश, संतोष, बिंदकिशोर, फूलचंद्र, नर्वदा, चंद्रप्रकाश, मंगलदास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें