फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की पुकार, अकाल घोषित करे सरकार

Sat, 09 Jan 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रधानमंत्री से बुंदेलखंड को अकालग्रस्त घोषित कर किसानों के सभी कर्ज माफ करने और पांच साल के लिए ब्याज मुक्त कर्ज देने की मांग की है।
विज्ञापन


शनिवार को अशोक लाट में धरना और सभा के बाद यूनियन ने सात सूत्रीय मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा।

किसान नेताओं ने बुंदेलखंड के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि आर्थिक तंगी से परेशान किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। 70 फीसदी खेतों में बुआई नहीं हो पाई।

मात्र चार से छह घंटा मिल रही बिजली भी किसानों की बर्बादी का बड़ा कारण है। सरकारी सिंचाई से फसल की लागत 300 रुपये क्विंटल आती है, जबकि निजी नलकूप से इससे दोगुनी।
विज्ञापन


बकाया बिजली बिल की माफी, अवैध खनन पर रोक, खेतों में वाटर रिचार्जिंग सिस्टम, अन्ना जानवरों पर लगाम और पशुओं के लिए चारा-भूसा आदि की मांगें की गईं।

प्रदर्शन, सभा और ज्ञापन देने वालों में यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरदत्त पांडेय, मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी सहित जिला उपाध्यक्ष दलपत सिंह, धर्मराज सिंह, रामदास साहू, दिनेश कुमार भ्ाी शामिल रहे।

उधर, मंडल अध्यक्ष ने डीएम को दिए पत्रों में मिलावटी खाद्य सामग्री और दवाओं पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही कहा कि पलरा और कालेश्वर में सब स्टेशन चालू हो जाने के बाद भी बिजली बमुश्किल चार से छह घंटा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें