फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बटलर ने छक्का लगा गिरवां की टीम को दिलाई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
खत्री पहाड़ (बांदा)। विंध्यवासिनी मंदिर खेल मैदान में चल रही देहात प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को नौहाई और गिरवां की टीमों के बीच मैच खेला गया। बटलर ने 19 गेंदों पर 38 रन बनाए। बटलर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर गिरवा की टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

खत्रीपहाड़ मैदान में आरआई इलेवन गिरवां और नौहाई टीम के बीच टास हुआ। नौहाई की टीम ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नौहाई टीम की शुरुआत बहुत खराब रही। छह ओवर में टीम के आधे खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। 14.3 ओवर में टीम ने 117 रन बनाए। नौहाई की तरफ से विपिन ने 32 गेंदों पर 42 रन बनाए। सौरभ ने 12 गेंदों में 22 और ऋतुराज ने 20 गेंदों में 17 रन बनाए।
गिरवां की तरफ नारायण तिवारी ने तीन ओवर में चार विकेट लिए। बादल ने तीन तथा नन्ना और आकाश ने एक-एक विकेट लिए। 118 रन का लक्ष्य हासिल करने के लिए गिरवां की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आकाश ने 31 गेंदों पर 31 रन और बटलर ने 19 गेंदों पर 38 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें चार छक्के शामिल रहे।
विज्ञापन

नौहाई की तरफ से गेंदबाज अनिल ने तीन तथा पिक्कू और महेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। अंतिम ओवर में बटलर ने छक्का लगाकर टीम को मैच जित दिया। चार विकेट लेने वाले नारायण तिवारी को मैन आफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। स्कोरर की भूमिका में अन्ना, अजय तथा कमेंटेटर आलोक शुक्ला, अनीस मोहम्मद व कर्नल गिरि रहे। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष चंदन शुक्ला, सह कोषाध्यक्ष सफीक खान तथा आशीष शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें