फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी सेवा छोड़कर सब कुछ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहा। प्रमुख धार्मिक स्थलों के मुख्य गेट बंद रहे तो चौराहों पर सन्नाटा दिखा। हालांकि पुलिस का मूवमेंट न के बराबर रहा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लोग खुद ही घरों के अंदर रहना ज्यादा मुनासिब समझें।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर भी सन्नाटा छाया रहा। जनपद में 59 घंटे का कोरोना कर्फ्यू शुक्रवार रात आठ बजे से शुरू हो गया। शनिवार को सुबह से ही लोग घरों के अंदर रहे। सब्जी इत्यादि की खरीदारी के लिए लोग घरों से बाहर जरूर निकले, लेकिन ज्यादातर लोग मास्क आदि पहने रहे। दोपहर होते-होते शहर के प्रमुख चौराहों महेश्वरी देवी चौराहा, बाबूलाल चौराहा, स्टेशन रोड, रोडवेज, अशोक लाट चौराहा, जिला परिषद चौराहा, छावनी रोड इत्यादि में सन्नाटा पसरा रहा।
इसके अलावा प्रमुख धार्मिक स्थलों महेश्वरी देवी मंदिर, काली देवी मंदिर, संकट मोचन मंदिर, ऐतिहासिक नवाबी जामा मस्जिद के मुख्य गेट बंद रहे। रमजान के मुबारक महीने में रोजेदारों ने अपने घरों के अंदर ही रोजा और नमाज का एहतेमाम किया। मस्जिदें सूनी रहीं। उधर, जनपद के सभी मेडिकल स्टोर, दवाखाने, क्लीनिक आदि खुलीं रहीं। सड़कों में इक्का-दुक्का लोग निकलते रहे।
विज्ञापन

इंसेट---
फोटो परिचय-10- कोरोना कर्फ्यू से सुनसान पड़ा बबेरू का प्रमुख चौराहा। संवाद
दिन भर सड़कों में पसरा रहा सन्नाटा
बबेरू/नरैनी। कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। सिर्फ दवाखाने खुले रहे। जरूरत मंद घरों के बाहर निकले तो मास्क लगाकर। प्रशासन द्वारा एनाउंस कर लोगों को जागरूक किया जाता रहा। उधर, नरैनी में आम नागरिकों ने कोविड नियमों का पालन किया। व्यापारी छिपकर व्यापार करते रहे। उधर, कोतवाली प्रभारी समेत छह सिपाही कोरोना संक्रमित होने के कारण होम क्वारंटीन हैं। व्यापारी दिनभर चोरी छिपे व्यापार करते रहे। मुंहमांगे दामों में सामान की बिक्री की गई। पुलिस की बैरिकेडिंग कहीं पर भी नजर नहीं आई। (संवाद)
इंसेट---
कोरोना कर्फ्यू में बेरोक-टोक घूमते रहे लोग
नरैनी। 59 घंटे के लॉकडाउन का स्थानीय व्यापारियों व बाशिंदों ने पालन नहीं किया। जहां दुकानदार लुक-छिपकर महंगे दामों में सामान बेचते रहे, वहीं आम लोग भी रोज की तरह सड़कों पर घूमते नजर आए। इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं था। कोतवाली प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव पाए जाने पर होम क्वारंटीन हैं, लिहाजा ऐसे में पुलिस की चहलकदमी कम नजर आई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें