फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 घायल, चार की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 1- पलटी पड़ी बस के पास मौजूद पुलिस टीम व यात्री। संवाद
विज्ञापन

- बगदरा घाटी से मझगवां मार्ग पर बुधवार सुबह हादसा
- कुल 32 यात्री थे, बस सतना से चित्रकूट जा रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे बगदरा घाटी से मझगवां मार्ग पर बुधवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए, इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मामूली चोटिल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजे गए।
यह हादसा तब हुआ, जब सतना से चित्रकूट की ओर आ रही नफीस सर्विस की बस चित्रकूट थाना क्षेत्र में बगदरा घाटी और मझगवां थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति से चल रही थी और एक मोड़ पर अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन

बस में कुल 32 यात्री सवार थे। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि मोड़ पर बस लहराने लगी और देखते ही देखते वह पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और यात्रियों ने खिड़कियों और टूटे शीशों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलते ही नयागांव थाना प्रभारी गिरजाशंकर बाजपेई और मझगवां थाना प्रभारी आदित्यनारायण धुर्वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। घायलों की पहचान जोगेंद्र सिंह (32), नीतू शिवहरे (28), प्रिया ओझा (29), मनसीरत (34), अंजू (35), सुंदरी (21), जसविंदर कौर (35), संपतलाल (32) के रूप में हुई, जिन्हें मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

वहीं, विजय शिवहरे (36), वेदप्रकाश (34), बालेंद्र (28) और गीता (35) को गंभीर चोटें लगने से मझगवां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रेन से सीधा कर बस थाने ले जाई गई। चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें