फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार और आजम खां का फूंका पुतला

Sun, 31 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ की गिरफ्तारी की मांग लेकर काला दिवस मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। जनपद न्यायाधीश के आदेश पर कोतवाली में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन और ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के विरुद्ध घोटालों की संगीन धाराओं में दर्ज रिपोर्ट के बाद दोनों की गिरफ्तारी के लिए शहर में शुरू हुआ आंदोलन और अनशन तूल पकड़ रहा है। नौ दिनों से चल रहे अनशन के बीच रविवार को ‘काला दिवस’ मनाते हुए भ्रष्टाचारियों की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। अध्यक्ष और ईओ की गिरफ्तारी की मांग लेकर नगर पालिका सदस्य व विभिन्न संगठन 23 जुलाई से अनशन पर बैठे हैं। कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी इसमें शिरकत की है। रविवार को यह आंदोलन और तेज हो गया। पूर्व घोषणा के मुताबिक अनशनकारियों के आह्वान पर बड़ी संख्या में शहर के नागरिक और विभिन्न दलों के कार्यकर्ता और नेता अनशन स्थल पर इकट्ठा हो गए। प्रतीकात्मक शव और पुतला भी इनके हाथों में था। भाजपा और पालिका अध्यक्ष व ईओ के साथ प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के विरुद्ध भी नारे लगाए गए। शव यात्रा का यह जुलूस शहर के मुख्य सड़कों से होकर वापस अनशन स्थल पर खत्म हुआ।
विज्ञापन



अनशन के अगुवा वार्ड सदस्य भारत प्रजापति ने कहा कि लोकायुक्त ने एक वर्ष पूर्व अध्यक्ष और ईओ को भ्रष्टाचार का दोषी पाकर रिकवरी और रिपोर्ट के लिए शासन को संस्तुति भेजी थी। इसी तरह विद्युत शवदाह गृह और एलईडी खरीद में हुए करोड़ों के घोटाले पर हाईकोर्ट ने डीएम को कार्रवाई के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि नाला सफाई, मशीन खरीद, वाहन खरीद, नियुक्ति, विद्युत सामग्री खरीद आदि में लाखों का भ्रष्टाचार हुआ। फिलहाल सारे मामले ठंडे बस्ते में पड़े हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता प्रशांत समुद्रे, बसपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद इदरीस, अधिवक्ता सैय्यद अली मंजर व बीएम गुप्ता, सत्तीदीन शिवहरे, वार्ड सदस्य दिनेश कुमार डीके, भारत प्रजापति, दिलीप यादव, पूर्व सदस्य वहीद नेता, आम आदमी पार्टी के पुष्पेंद्र चुनाले, मकसूद अहमद, सैय्यद अल्तमश, शाकिर मंसूर, अधिवक्ता कीर्ति सिंह व कुलदीप शुक्ला, मनोज टाइगर सहित बुंदेलखंड लोकतांत्रिक सेना के केंद्रीय महासचिव रवींद्रनाथ, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें