फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: झुलसे संविदा लाइनमैन ने 14 माह बाद दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लाइन में फाल्ट ठीक करते समय करंट से झुलसे लाइनमैन की 14 माह बाद शनिवार की दोपहर मौत हो गई। परिजन शहर के प्राइवेट अस्पताल से जवाब दे देने पर लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव के सुल्तान ने बताया कि भाई नन्हे (50) कालेश्वर बिजली सब स्टेशन में संविदा पर लाइनमैन थे। 28 जून 2024 को सब स्टेशन से शटडाउन लेकर साड़ी गांव में हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक कर रहे थे। सबस्टेशन में तैनात एसएसओ शिवमंगल ने लाइन चालू कर दी थी, जिससे नन्हे करंट से झुलसकर पोल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
जिला अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज और कानपुर में लंबे समय तक इलाज चला। अभी शहर के प्राइवेट अस्पताल से इलाज चल रहा था। शनिवार को दोपहर डॉक्टर के जवाब देने पर लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। बताया कि पैलानी थाने में एसडीओ, जेई और एसएसओ के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घर में पत्नी मुन्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें